Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

राहुल की ‘गूंज’ या मंत्रियों की ‘दस्तक’, कौन पड़ेगा भारी- किस पाले में जाएगा जेन-जी

राहुल की ‘गूंज’ या मंत्रियों की ‘दस्तक’, कौन पड़ेगा भारी- किस पाले में जाएगा जेन-जी

नई दिल्ली। जेन-जी को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच मोर्चेबंदी तेज हो गई है। जंतर-मंतर आंदोलन के बाद से लगातार राहुल गांधी जेन-जी के बीच सक्रिय हैं और अभी तक सरकार बचाव की मुद्रा में है। अब नई मोर्चेबंदी शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी देश के 800 शहरों में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जवाब में केंद्र सरकार ने अपने मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जेन-जी किस पाले में जाता है या फिर राजनीतिक दलों को दरकिनार कर अपने मुद्दों पर अलग राह अपनाता है।

हर दल जेन-जी की तरफ भागा

भारत की राजनीति का केंद्र बिन्दु जनरेशन-जी यानी जेन-जीन बन चुका है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, बेरोजगारी और चौपट शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर से उठा आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है। जेन-जी की देखा देखी जेन-अल्फा यानी बच्चे भी चौपट व्यवस्था के खिलाफ स्कूलों से निकल कर सड़कों पर आ रहे हैं। राजनीति की धुरी बन चुके जेन-जी की तरफ अब सभी दल भाग रहे हैं। जंतर-मंतर का आंदोलन हथियाने के लिए सबसे पहले आम आदमी पार्टी सक्रिय हुई केजरीवाल से लेकर संजय सिंह तक काकरोच जनता पार्टी के मंच पर पहुंच गए। इसके बाद तो सपा से लेकर जमाम क्षेत्रीय दल वहां पहुंचे। राहुल गांधी भले जंतर-मंतर नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने जेन-जे के मुद्दे पर सदन से लेकर पीएम आवास तक घेरा। अब तो बसपा भी जेन-जी का मुद्दा जोरशोर से उठा रही है। जेन-जी और विपक्ष के कड़े प्रहार से सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और झुककर जेन-जी की मांगें माननी पड़ीं, लेकिन अब भाजपा ने भी जेन-जी से संवाद स्थापित कर विपक्ष को कड़ा जवाब देने की रणनीति बना ली है।

बचाव की जगह अब आक्रामक दिखेगी भाजपा

एक तरह राहुल गांधी ने जेन-जी को लेकर देशव्यापी अभियान शरू करने जा रहे हैं तो भाजपा आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने मंत्रियों और युवा नेताओं की पूरी फौज मैदान में उतारने जा रही है। बाकायदा कांग्रेस कार्यसिमिति की बैठक में तय किया गया कि राहुल गांधी देश के 800 शहरों और कस्बों में ‘छात्रा की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों सीधा संवाद करेंगे। राहुल गांधी ने इसी बैठक में ऐलान किया कि जेन-जी की लड़ाई वह हर मोर्चे पर लड़ेंगे। कांग्रेस की रणनीति सामने आते ही भाजपा ने अपनी रणनीति में तब्दीली की। बचाव की राजनीति की जगह भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाकर भाजपा खासकर कांग्रेस को जवाब देने की रणनीति बनायी। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि सबी केंद्रीय मंत्रि और युवा नेता विश्वविद्यालयों में युवाओं से संवाद करेंगे। यही नहीं सभी मंत्रियों की सोशल मीडिया पर सक्रियता भी तय की गई, कहा गया कि जेन-जी सोशल मीडिया की भाषा ही समझता है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी का यह सियासी दांव युवाओं को अपनी ओर खींच पाएगा या फिर मंत्रियों की दस्तक युवाओं को साधने में सफल होगी।

अलग होंगे राहुल और भाजपा के समझाने के तरीके

जेन-जी को समझाने और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विपक्ष और भाजपा अपने-अपने तरीके अपना रहे हैं लेकिन उनके मुद्दे अलग होंगे। राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रमों में अपना रुख साथ कर चुके हैं, वह पेपर लीक और पारदर्शी भर्तियों का मुद्दा जेन-जी के बीच उठाएंगे। वह डिग्रियों के बावजूद बढ़ती बेरोजगारी और एआई के दौर में युवाओं के डेटा अधिकार पर बात करेंगे। राहुल जेन-जी के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग भी जेन-जी के बीच उठाएंगे, राहुल गांधी युवाओं को विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि उनके मुद्दों पर संसद से लेकर सड़क तक वही लड़ रहे हैं। सरकार बदली रणनीति के तहत अपने मंत्रियों, युवा नेताओं और सांसदों को सीधे विवि, तकनीकी संस्थानों और केचिंग हब में भेजने जा रही है। भाजपा नेता भी जेन-जी से सीधे संवाद स्थापित करेंगे और बताएंगे कि सरकार उनके लिए क्या-क्या कर रही है, क्या-क्या आगे करेगी और अब तक क्या किया है। मंत्री स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना और डिजिट इंडिया के माध्यम से स्वरोजगार और नए अवसरों के आकड़े युवाओं के सामने रखेंगे।

क्या है सियासी गणित, मोदी और राहुल में कौन भारी

एक नजर सियासी आकड़ों पर डालें तो पता चलेगा मोदी और राहुल में कौन भारी है। राहुल गांधी का फोकस पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, डेटा राइट्स, टाउन हाल बैठकें, सीधे सवाल-जवाब, जन संवाद और युवाओं के बढ़ते असंतोष को राजनीतिक मंच देने पर होगा। आंदोलनकारी युवाओं को कांग्रेस के स्थायी वोट बैंक में तब्दील करने की उनकी कोशिश होगी। जबकि केंद्र सरकार स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, पारदर्शी कानून, आर्थिक अवसर, आउटरीच कार्यक्रम, परिसर संवाद, सरकारी डेटा और योजनाओं पर फोकस करेगी। दोनों तरफ जेन-जी को अपने पाले में लाने के लिए योद्धा तैयार हैं, सभी के युद्ध क्षेत्र तय हो चुके हैं। कुल मिलाकर अब चारो तरफ जेन-जी की पूछ होगी और उसे ही पूजाजाएगा ताकि चुनावों में उसे ‘हलाल’ किया जा सके।

अंधभक्त बनने के बजाय रिजल्ट चाहता जेन-जी

जेन-जी से सीधा संवाद कर सत्ता पक्ष और विपक्ष उनको कितना रिझा पाएगी यह कहना बहुत मुश्किल है, क्योंकि जेन-जी किसी का अंधभक्त बनने के बजाय सिर्फ रिजल्ट चाहता है। यह सही है कि जेन-जी भी जातियों में बंटा है, आरक्षण के पक्ष और विपक्ष दोनों में जेन-जी बंटा है लेकिन जंतर-मंतर के आंदोलन ने जेन-जी को इस सबसे ऊपर उठा दिया है। अब उसके लिए वायदे और भाषण ही पर्याप्त नहीं रहे बल्कि वह जमीनी हकीकत की बात करता है। पहले का जेन-जी अपने बाप-दादा के कहने पर वोटिंग करता था पर आज का जेन-जी अपने बाप-दादा और परिवार को अपने मुद्दों पर वोट डालने के लिए मजबूर करने लगा है। राजनीतिक पंडित जेन-जी से भी खतरनाक जेन-अल्फा को मान रहे हैं। वह जब बदहाल स्कूल और चौपट शिक्षा व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरता है तो उसका दर्द सीधे उसका परिवार महसूस करका है और सरकार के प्रति उसका आक्रोश बढ़ता है। इन स्थितियों में जेन-जी को कौन अपने पाले में कितना सफल होगा यह आने वाले एक साल में कई प्रदेशों के रिजल्ट बताएंगे।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर