Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

योगी कैबिनेट में बड़ा खेल, किसका बढ़ा कद और किसके कट गए पर, पढ़ें एक क्लिक में

योगी कैबिनेट में बड़ा खेल, किसका बढ़ा कद और किसके कट गए पर, पढ़ें एक क्लिक में

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिस फैसले का इंतजार कई दिनों से हो रहा था, उस पर आखिरकार तस्वीर साफ हो गई। 10 मई को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद से ही चर्चा थी कि नए मंत्रियों को कौन सा विभाग मिलेगा और किन पुराने चेहरों का कद बढ़ेगा या घटेगा। करीब एक हफ्ते तक चले इंतजार के बाद विभागों का बंटवारा हुआ और इसके साथ ही तमाम राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया। लेकिन विभागों की सूची सामने आते ही नई चर्चाएं भी शुरू हो गईं।

मनोज पांडे बने सबसे बड़ी चर्चा

इस कैबिनेट विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी से आए मनोज पांडे की हो रही है। उन्हें खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति जैसा बड़ा विभाग सौंपा गया है। यह ऐसा विभाग माना जाता है जो सीधे जनता से जुड़ा रहता है। माना जा रहा है कि इस फैसले के जरिए सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। खासकर ब्राह्मण समीकरण और मिशन 2027 को लेकर इस फैसले के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

भूपेंद्र चौधरी को क्या मिला

दूसरी तरफ बीजेपी के बड़े जाट चेहरे भूपेंद्र चौधरी को लेकर कई चर्चाएं चल रही थीं। माना जा रहा था कि उन्हें बड़ा और भारी विभाग मिल सकता है। लेकिन उन्हें सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि यह विभाग भी रोजगार और योजनाओं से जुड़ा अहम विभाग माना जाता है। इस विभाग के जरिए लाखों युवाओं और उद्योगों से सीधा संपर्क बना रहता है।

कई मंत्रियों को लगा झटका

विभागों के बंटवारे में कुछ पुराने मंत्रियों को बड़ा झटका भी लगा है। राकेश सचान से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग लेकर भूपेंद्र चौधरी को दे दिया गया। इसी तरह दयालु मिश्र से खाद्य एवं रसद विभाग वापस लेकर मनोज पांडे को सौंप दिया गया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई कि कुछ नेताओं का प्रभाव पहले की तुलना में कम हुआ है।

दिल्ली या योगी किसकी चली

विभाग बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा और बड़े नेताओं से मुलाकात काफी चर्चा में रही थी। ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि विभागों का फैसला दिल्ली से तय होगा। लेकिन अंतिम सूची आने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई कि विभागों के बंटवारे में मुख्यमंत्री योगी की पसंद और रणनीति साफ दिखाई दी।

अब शुरू हुई नई चर्चा

फिलहाल विभागों के बंटवारे ने कई नए राजनीतिक संकेत दिए हैं। कुछ चेहरों का कद बढ़ता दिखा तो कुछ नेताओं को झटका भी लगा। लेकिन सबसे बड़ा संदेश यही माना जा रहा है कि यूपी की राजनीति में मिशन 2027 की तैयारी अब अंदरखाने तेजी से शुरू हो चुकी है और आगे कई नए समीकरण बनते दिखाई दे सकते हैं।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर