बांकीपुर में खेला के बाद कुत्ता-बिल्ली और लोमड़ी
पटना, न्यूज प्लस। बांकीपुर में खेला हो गया, भाजपा का गढ़ ढह गया, पीके की जीत के बाद अब खीज निकल रही है। चुनाव से पहले जब भाजपा ने टिकट बदला था तब किसी भाजपा नेता ने कहा था कि पार्टी कुत्ता-बिल्ली को भी खड़ा करेगी वह जीतेगा। हालांकि अब भाजपा नेता इससे इनकार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रशांत किशोर न यह झूठा नेरेटिव बनाया। सच्चाई कुछ हो लेकिन यहां तो वास्तव में …….का खेल हो गया। दूसरी तरफ आज रिजल्ट के बाद आरजेडी सांसद मीसा भारती कहती नजर आ रही हैं प्रशांत किशोर भाजपा की लोमड़ी हैं।
30 साल तक जिस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा, जिस सीट से जीते विधायक को भाजपा ने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया यानी क्षेत्र की जनता को सबसे बड़ा सम्मान दिया, तब जब पहली बार बिहार में भाजपा का सीएम कुर्सी पर बैठा तब भाजपा चुनाव हार जाए तो इसे केवल नेरेटिव की लड़ाई नहीं कहा जा सकता है। कहीं न कहीं अहम और वर्तमान पीएम की छवि भी इसके लिए जिम्मेदार है। नितीश कुमार का चेहरा गायब होने का खामियाजा भी भाजपा को झेलना पड़ा, जिस तरह से नितीश कुमार को बिहार की रीजनीति से निकाला गया उसी तरह बांकीपुर की जनता ने भाजपा को अपने दिल से निकाल दिया।
बिहार में भारी जीत और भाजपा का सीएम बनने के बाद अहम इतना बढ़ गढ़ था कि कुछ नेता कहने लगे थे कि पार्टी कहीं से कुत्ता-बिल्ली भी खड़ा करेगा वह जीतेगा। यह बात मप्र की दतिया सीट के लिए तो नहीं कहा गया लेकिन वहां भी भाजपा का अहम नजर आया और हार मिली। बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा के इस अहम को भुनाया, उन्होंने प्रचार के दौरान नेरेटिव सेट किया कि भाजपा को वहां की जनता को कुत्ता-बिल्ली जिताने की बात कह रही है। अब आरजेडी की मीसा भारती प्रशांत किशोर को भाजपा की लोमड़ी बता रही हैं। शायद यह आरजेडी की खीज है, चुनाव में तीसरे नंबर पर रहने वाली आरजेडी के पास कहने को अब कुछ बचा नहीं है, अब जनता ने जिसे जताया है उसे वह लोमड़ी बता रही हैं।
मप्र की दतिया सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उतारा था, यह सीट मप्र के गृहमंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा की रही है। जब टिकट बदला गया था नरोत्तम समर्थकों ने खूब बवाल किया था। उनके समर्थकों का गुस्सा नजरंदाज कर पार्टी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया और कहा गया कि पार्टी जे लड़ाएगी वह जीतेगा। यह भी कहा गया कि पार्टी बड़ी है, किसी नेता का दम्भ नहीं चलेगा। यही नहीं नरोत्तम मिश्रा को हर जगह से काटा गया जिसका असर यह हुआ कि उनके समर्थक लगातार विरोध करते रहे और पार्टी प्रत्याशी हार गया। यह भी पार्टी ने जनता का रुख नहीं देखा, बल्कि अहम ही था कि किसी को भी टिकट देकर जिताने का दंभ भरा और हार गई।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!