Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

दिल्ली के व्यापारियों को बड़ी राहत, अब प्रॉपर्टी टैक्स भरते ही मिलेगा लाइसेंस

दिल्ली के व्यापारियों को बड़ी राहत, अब प्रॉपर्टी टैक्स भरते ही मिलेगा लाइसेंस

दिल्ली नगर निगम ने व्यापारियों और दुकानदारों के लिए बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। अब जनरल ट्रेड लाइसेंस और स्टोरेज लाइसेंस की प्रक्रिया को प्रॉपर्टी टैक्स से जोड़ दिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद व्यापारियों को अलग से लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम के मुताबिक अब टैक्स और लाइसेंस शुल्क एक ही पोर्टल पर जमा किया जा सकेगा। इससे व्यापारियों की भागदौड़ कम होगी और प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान बन जाएगी।

टैक्स की रसीद ही बनेगी लाइसेंस
नई व्यवस्था के तहत जब व्यापारी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करेंगे, उसी के साथ लाइसेंस शुल्क भी भर सकेंगे। इसके बाद मिलने वाली रसीद को ही वैध ट्रेड लाइसेंस माना जाएगा। यह लाइसेंस एक वित्तीय वर्ष तक मान्य रहेगा। निगम ने साफ किया है कि सभी व्यापारियों को संबंधित नियमों और शर्तों का पालन करना जरूरी होगा। अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समय की भी बचत होगी।

UPIC नंबर से जुड़ेगी पूरी प्रक्रिया
नगर निगम के अनुसार हर संपत्ति पहले से यूनिक प्रॉपर्टी आईडी कोड यानी UPIC नंबर से जुड़ी होती है। अब इसी नंबर के जरिए लाइसेंस शुल्क को सीधे प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम में शामिल किया जाएगा। इससे अलग-अलग दस्तावेज जमा करने और कई दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निगम का मानना है कि इससे डिजिटल व्यवस्था मजबूत होगी और रिकॉर्ड को संभालना भी आसान हो जाएगा।

नियमों की जिम्मेदारी व्यापारी पर
नई व्यवस्था में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फायर सेफ्टी, प्रदूषण नियंत्रण और दूसरे जरूरी नियमों का पालन करना व्यापारियों की जिम्मेदारी होगी। अगर किसी भी तरह की लापरवाही या नुकसान होता है तो उसकी जवाबदेही संबंधित व्यापारी या संपत्ति मालिक की होगी। नगर निगम टैक्स भुगतान के समय व्यापारियों से एक घोषणा पत्र भी लेगा, जिसमें नियमों का पालन करने की बात दर्ज होगी।

व्यापारियों को मिलेगा बड़ा फायदा
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे दिल्ली के एक लाख से ज्यादा व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। पहले लाइसेंस बनवाने में हजारों रुपये खर्च होते थे और इंस्पेक्टर राज का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब 70 से 80 प्रतिशत तक राहत मिलने की उम्मीद है। निगम ने तय किया है कि लाइसेंस शुल्क प्रॉपर्टी टैक्स का सिर्फ 15 प्रतिशत होगा। इससे व्यापारियों का खर्च भी काफी कम हो जाएगा।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर