Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

चपरासी ने किया करोड़ों का खेल, फर्जी टीचर बनाकर लूटा खजाना, तीन पत्नियों संग रचाया बड़ा घोटाला

चपरासी ने किया करोड़ों का खेल, फर्जी टीचर बनाकर लूटा खजाना, तीन पत्नियों संग रचाया बड़ा घोटाला

पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात चपरासी इल्हाम उर रहमान शम्सी ने अपनी साधारण नौकरी के बावजूद करोड़ों की अवैध कमाई कर ली। करीब 55 हजार रुपये महीने कमाने वाला यह कर्मचारी 8 साल में 8 करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर बैठा, जो उसकी कुल सैलरी से कई गुना ज्यादा है।

फर्जी तरीके से बनाया नेटवर्क

इल्हाम ने ऑफिस में वेतन बिल और टोकन से जुड़े काम अपने हाथ में लेकर पूरा सिस्टम समझ लिया। इसके बाद उसने अपनी तीन पत्नियों, सास, साली और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए। इन लोगों को कागजों पर टीचर, बाबू और ठेकेदार दिखाया गया, जबकि असल में वे कहीं काम नहीं करते थे। इस तरह सरकारी पैसे को अपने लोगों के खातों में ट्रांसफर किया जाता रहा।

53 खाते, करोड़ों का खेल

जांच में सामने आया कि इल्हाम ने 53 अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया। कुल 98 ट्रांजेक्शन के जरिए 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इधर-उधर की गई। उसकी पत्नियों और रिश्तेदारों के खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए। इस पूरे नेटवर्क ने सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया और लंबे समय तक किसी को भनक तक नहीं लगी।

खुलासा और कार्रवाई जारी

यह घोटाला तब सामने आया जब बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने संदिग्ध लेनदेन की जानकारी प्रशासन को दी। जांच के बाद पुलिस ने इल्हाम की पत्नियों और अन्य सहयोगियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 5.5 करोड़ रुपये फ्रीज किए जा चुके हैं। इल्हाम फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर