Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश

₹1 लाख का इनामी डकैत आसिफ एनकाउंटर में ढेर, यूपी STF की कार्रवाई में खत्म हुआ 21 मामलों का आरोपी

₹1 लाख का इनामी डकैत आसिफ एनकाउंटर में ढेर, यूपी STF की कार्रवाई में खत्म हुआ 21 मामलों का आरोपी

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंबेडकरनगर जिले के बिवाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी आसिफ उर्फ विक्की छैमार को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

21 से ज्यादा मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार, आसिफ कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के माकनपुर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के 21 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कई वर्षों से लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा। जांच एजेंसियों के मुताबिक उसका नाम कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आया था, जिनमें जौनपुर डबल मर्डर, सुल्तानपुर डकैती और हत्या, कौशांबी डकैती कांड तथा कानपुर देहात हत्या मामला शामिल है।

डकैती के दौरान करता था जानलेवा हमला

जांच में सामने आया है कि आसिफ और उसका गिरोह रात के समय घरों में घुसकर परिवारों को बंधक बनाता था और हथियारों के बल पर डकैती करता था। विरोध करने पर गिरोह के सदस्य जानलेवा हमला करने से भी नहीं हिचकते थे। वर्ष 2014 के जौनपुर डबल मर्डर केस में भी उस पर परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला करने और दो महिलाओं की मौत का आरोप था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

हथियार बरामद, जांच जारी

एसटीएफ ने मुठभेड़ स्थल से .32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की देसी बंदूक, बड़ी संख्या में कारतूस और एक मोटरसाइकल बरामद की है। पुलिस बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब आरोपी के गैंग, उसके सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच तेज कर दी गई है, ताकि उससे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!