logo

BREAKING NEWS
3 साल तक कोई नहीं रोक पाया... आखिर उसी आयरलैंड ने कैसे तोड़ दिया टीम इंडिया का अजेय किला?

3 साल तक कोई नहीं रोक पाया... आखिर उसी आयरलैंड ने कैसे तोड़ दिया टीम इंडिया का अजेय किला?

टीम इंडिया का टी20 क्रिकेट में लगातार जीत का सफर आखिरकार थम गया। आयरलैंड ने अपने घर में भारत को दोनों मैच हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारत का लगातार टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारने का रिकॉर्ड भी खत्म हो गया। सबसे खास बात यह रही कि इस शानदार सफर की शुरुआत भी तीन साल पहले आयरलैंड के खिलाफ हुई थी और इसका अंत भी उसी टीम के हाथों हुआ।

73 मैचों की मेहनत पर फिरा पानी

अगस्त 2023 से लेकर अब तक भारत ने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान टीम ने लगातार 16 इंटरनेशनल असाइनमेंट में सीरीज नहीं गंवाई। दो टी20 वर्ल्ड कप जीते, एशिया कप अपने नाम किया और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी हासिल किया। करीब 73 टी20 मुकाबलों में भारत ने दुनिया की बड़ी-बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया, लेकिन आयरलैंड ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर ब्रेक लगा दिया।

आयरलैंड ने हर विभाग में किया मात

दोनों मुकाबलों में आयरलैंड ने भारत से बेहतर क्रिकेट खेली। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में मेजबान टीम आगे रही। भारतीय बल्लेबाज दोनों मैचों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सके और गेंदबाज भी दबाव नहीं बना पाए। हाल ही में विश्व विजेता बनी टीम इंडिया से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। यही वजह है कि यह हार टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

अब इंग्लैंड दौरे पर होगी अग्निपरीक्षा

इस सीरीज ने टीम इंडिया के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नए कप्तान, बदले हुए टीम संयोजन और खिलाड़ियों की फॉर्म पर चर्चा तेज हो गई है। अब भारतीय टीम को अगली टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है और इसी स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरने की संभावना है। ऐसे में टीम के पास इस हार से सबक लेकर वापसी करने का बड़ा मौका होगा, क्योंकि लगातार मिली सफलताओं के बाद यह हार साफ बता गई कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई भी मुकाबला आसान नहीं होता।

Leave Your Comment