logo

header-ad
header-ad
बदल गई महाकुंभ की मोनालिसा, नया लुक देख रह जाएंगे दंग

बदल गई महाकुंभ की मोनालिसा, नया लुक देख रह जाएंगे दंग

किसी को क्या पता था की लाखों लोगो के बीच महाकुंभ मे माला बेचने वाली मोनालिसा एक दिन अपनी खुद पहचान बना पाएगी, मध्यप्रदेश की रहने वाली महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी नेचुरल ब्यूटी से सभी को हैरान कर दिया था, मोनालिसा इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख सभी हैरान है।

बता दें महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, मोनालिसा का नए मेकओवर देख सभी हैरान है, नए वीडियो में मोनालिसा पहचान में नहीं आ रही हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रख दिया। मोनालिसा का पहला म्यूजिक अल्बम इंटरनेट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

हाथों में माला, सादगी भरी सुंदरता और कत्थई आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं से मोनालिसा की तुलना करने लगे थे। नए वीडियो की बात करे तो मोनालिसा पहले से काफी बदल चुकी और उनकी सुंदरता मे भी बदलाव आया है। लोग उनका ये नया लुक देख हैरान है कि इतने कम समय में वह इतना कैसे बदल गई। हालांकि, कुछ दिनों की ग्रूमिंग और ट्रेनिंग के बाद आखिरकार मोनालिसा ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रख सभी का दिल जीत लिया।

कढ़ाईदार लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ियों और झुमकों में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो सामने आया है तो मोनालिसा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। सादगी म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा की सादगी मेकअप के साथ और ज्यादा निखरकर आ रही है। इसमें वो सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आ रही हैं। मोनालिसा और उत्कर्ष के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में अभी तक करीब 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Leave Your Comment