Close Menu
    What's Hot

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौंत, कई लापता

    June 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | मनोरंजन | रैपर बादशाह को डेट कर रही तारा सुतारिया? शिल्पा शेट्टी ने खोली दी पोल
    मनोरंजन

    रैपर बादशाह को डेट कर रही तारा सुतारिया? शिल्पा शेट्टी ने खोली दी पोल

    AnoopBy AnoopApril 18, 2025Updated:April 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 12
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी  प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर तारा सुतारिया अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।कहा जा रहा है कि तारा सुतारिया रैपर बादशाह को डेट कर रही हैं। हालांकि, अब तक दोनों मे से किसी का भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    दरअसल एक रियलिटी शो में हुए हल्के-फुल्के मजाक ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। शिल्पा शेट्टी के एक मजेदार कमेंट के बाद अब फैंस के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या बादशाह और तारा के बीच कुछ चल रहा है? बता दें जब शिल्पा शेट्टी ने बादशाह से तारा सुतारिया का नाम लेकर मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया था। इस पर रैपर हसकर शर्मा गए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि तारा सुतारिया और बादशाह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    शिल्पा शेट्टी ने कहा था, ‘रैपर बादशाह से कहा मैंने सुना है कि आप दिन में भी तारे देख रहे हैं… तारा देख रहे हैं आप! इस पर रैपर हसकर शर्मा गए फिर शिल्पा ने आगे कहा अरे, हम 90 के दशक का दौर सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो मुझे एक खास गाना याद आ गया, सिर्फ आपके लिए ‘चलती है क्या 9 से 12?’ यही गाना गा रहे हैं ना आप? इस कमेंट पर बादशाह शरमा गए और मीका सिंह हैरान रह गए।

    शिल्पा और बादशाह के बीच बातचीत ने दर्शकों के बीच तारा सुतारिया और रैपर बादशाह के बीच संभावित रोमांस के बारे में अटकलें लगाई हैं। तारा के कुछ एपिसोड पहले शो में आने के बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्दी से इस बात को जोड़ दिया और आश्चर्य जताया कि क्या उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। इससे पहले, बादशाह के पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ जुड़ने की अफवाह थी। हालाँकि, इंडियन आइडल 15 पर शिल्पा शेट्टी की हालिया टिप्पणियों ने तारा सुतारिया के साथ उनके संभावित संबंध की ओर ध्यान आकर्षित किया है। शो में मस्ती-मजाक ने निश्चित रूप से इन अटकलों को और हवा दी है।

    बता दें, एक्टर तारा सुतारिया ने पहले एक्टर आदर जैन को डेट किया था। दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, साल 2023 में तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद आदार ने अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली थी, जो पहले तारा की बेस्ट फ्रेंड थीं।

    Badshah shilpa shetty Tara sutariya
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    पैसे लेकर चली जाती हैं… तलाक और एलिमनी पर ये क्या कह गए सलमान खान ?

    June 15, 2025

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों हुई? गोल्डीय बराड़ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    June 13, 2025

    क्या फैंस को रास नही आई Thug Life और Housefull 5 ? जानें फिल्म की कहानी

    June 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौंत, कई लापता

    June 15, 2025

    पैसे लेकर चली जाती हैं… तलाक और एलिमनी पर ये क्या कह गए सलमान खान ?

    June 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.