Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हिस्से के साथ पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हिस्से के साथ पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी

धर्म के नाम पर आडंबर पर अयोध्या से महर्षि एकनाथ महाराज का बड़ा प्रहार

धर्म के नाम पर आडंबर पर अयोध्या से महर्षि एकनाथ महाराज का बड़ा प्रहार

अयोध्या, न्यूज प्लस। अयोध्या के महर्षि एकनाथ महाराज गुरु पूर्णिमा पर बोले कि भगवा वस्त्र, बड़ी दाढ़ी और आलीशान आश्रम नहीं, बल्कि ज्ञान, निष्काम सेवा और चरित्र ही सच्चे गुरु की पहचान है। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य के उत्तराधिकारी महर्षि महंत एकनाथ महाराज ने धर्म और आध्यात्मिकता के नाम पर बढ़ रहे आडंबर, पाखंड और दिखावे पर तीखा प्रहार किया।

 उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवा वस्त्र, बड़ी दाढ़ी, चोटी, आलीशान आश्रम और भौतिक वैभव को ही गुरु की पहचान मान लिया गया है, जबकि यह सनातन परंपरा के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। महर्षि एकनाथ महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं धन, वैभव और मोह-माया के पीछे भाग रहा हो, वह समाज और मानवता का कल्याण कभी नहीं कर सकता। ऐसे मायावी और स्वार्थी लोग धर्म का उपयोग साधना के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रसिद्धि और संपत्ति बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को ऐसे तथाकथित गुरुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गुरु को ईश्वर तक पहुंचने का माध्यम माना गया है। स्वयं भगवान श्रीराम ने भी गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र से शिक्षा ग्रहण कर यह संदेश दिया कि बिना योग्य गुरु के ज्ञान और जीवन की पूर्णता संभव नहीं है। इसलिए गुरु पूर्णिमा केवल चरण वंदन का पर्व नहीं, बल्कि अपने जीवन के लिए योग्य मार्गदर्शक चुनने का भी अवसर है। महर्षि ने कहा कि सच्चा गुरु वह नहीं जो केवल कान में मंत्र फूंक दे, बल्कि वह है जो शिष्य के जीवन में ज्ञान, संस्कार और सत्य का प्रकाश भर दे। गुरु की वाणी तभी सार्थक होती है जब शिष्य उसे अपने आचरण में उतारे। केवल दर्शन, चरण स्पर्श या नाममात्र की दीक्षा से जीवन नहीं बदलता, बल्कि गुरु के बताए मार्ग पर चलने से वास्तविक परिवर्तन आता है।

उन्होंने गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल में वर्षों तक अध्ययन, अनुशासन और साधना के बाद ही गुरु शिष्य को दीक्षा देते थे। पहले ज्ञान दिया जाता था, फिर मंत्र। आज इसके विपरीत केवल दीक्षा और दिखावे की होड़ ने आध्यात्मिकता की गरिमा को क्षति पहुंचाई है। महर्षि एकनाथ महाराज ने कहा कि गुरु का मूल्य उसके वस्त्र, विशाल आश्रम, लोकप्रियता या आर्थिक संपन्नता से नहीं, बल्कि उसके ज्ञान, पवित्र चरित्र, निष्काम सेवा और शिष्य के प्रति समर्पण से होता है। जो गुरु शिष्य के दुख-सुख में साथ खड़ा हो, उसे धर्म, सत्य और आत्मबोध का मार्ग दिखाए, वही सच्चा गुरु कहलाने योग्य है।

उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे बाहरी आडंबर से प्रभावित होने के बजाय विवेक, ज्ञान और चरित्र के आधार पर ही गुरु का चयन करें। क्योंकि सच्चा गुरु स्वयं की पूजा नहीं कराता, बल्कि शिष्य को ही स्वयं पूजन योग्य बना देता है l

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!