Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश

कारसेवकपुरम में शुरू गुरु पूर्णिमा महोत्सव, देश-विदेश से जुटे 10 हजार श्रद्धालु

कारसेवकपुरम में शुरू गुरु पूर्णिमा महोत्सव, देश-विदेश से जुटे 10 हजार श्रद्धालु

अयोध्या, न्यूज प्लस। रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार के तत्वावधान में तीन दिवसीय परमेश्वरी गुरु शक्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का शुरू हो चुका है। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल और भूटान से भी गुरु भाई एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आयोजकों के अनुसार इस बार 10 हजार से अधिक श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हो रहो हैं।

 अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार के प्रदेश अध्यक्ष फौजदार सिंह ने बताया कि सिद्धाश्रम परंपरा के संस्थापक परम पूज्य डॉ. नारायण शर्मा तंत्र-मंत्र एवं आध्यात्मिक साधना के सिद्ध संत थे, जिनके शिष्य भारत ही नहीं बल्कि नेपाल और भूटान सहित कई देशों में हैं। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं वर्तमान पीठाधीश्वर डॉ. नंदकिशोर शर्मा गुरु परंपरा का संचालन कर रहे हैं। वे देशभर में भ्रमण कर अपने शिष्यों को आध्यात्मिक जीवन, साधना और सेवा का संदेश देते हैं।

फौजदार सिंह ने बताया कि अयोध्या में इससे पहले 2017, 2019 और 2023 में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का सफल आयोजन हो चुका है। कामाख्या और चित्रकूट सहित देश के विभिन्न स्थानों पर भी समय-समय पर ऐसे आध्यात्मिक शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस बार भी तीन दिवसीय महोत्सव में गुरु पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, शिष्यों को जीवनोपयोगी मार्गदर्शन, दीक्षा, चरण वंदन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में लगभग 5 हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे, लेकिन श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है और होटल व धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से भरने लगी हैं। फौजदार सिंह ने बताया कि महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजन का पूरा संचालन देशभर के गुरु भाइयों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। परिसर में सहयोग काउंटर भी बनाया गया है, जहां श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि देकर आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संयोजन में दिवाकर सिंह, राममिलन सिंह, डॉ. दिनेश मिश्रा और रामाशंकर यादव सहित अनेक पदाधिकारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे तीन दिवसीय महोत्सव की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

फौजदार सिंह ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा, आध्यात्मिक चेतना, सेवा और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालु गुरुजी के सान्निध्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!