Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश

ई-20 पर बखेड़ा-इथेनॉल मिलाया तो पेट्रोल के दाम क्यों नहीं घटाए

ई-20 पर बखेड़ा-इथेनॉल मिलाया तो पेट्रोल के दाम क्यों नहीं घटाए

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाकर बिना देश की जनता को बताए ई-20 लॉच कर दिया है। अप्रैल से गाड़ियों में ई-20 पेट्रोल डाला जा रहा है लेकिन पता तब चला जब गाड़ियां खराब होने लगीं और मैकेनिक के पास गईं। सरकार का दावा है कि किसी भी गाड़ी में कोई खराबी नहीं आयी है, हालांकि सरकार यह नहीं बता रही है कि इससे माइलेज घट गया है। जाहिर इथेनॉल मिलाने से पेट्रोल की कीमत घट गई है लेकिन इसका फायदा आम जनता को नहीं मिला, बल्कि माइलेज घटने से उसका नुकसान जरूर जनता को हो रहा है।

सरकार ने चुपके से अप्रैल में ई-20 पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया लेकिन इसे खरीदने वालों ने नहीं बताया गया। करीब दो माह बाद लोगों को इसके बारे में पता चला। इस बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध का बहाना कर सरकार ने पट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए लेकिन यह नहीं बताया कि 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने से पेट्रोल की लागत तो कम हो गई है।

दरअसल पेट्रोल की कीमत करीब 100 रुपये प्रति लीटर है, जबकि इथेनॉल की लागत करीब 60 रुपये प्रति लीटर आ रही है। 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने से पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये लीटर कम हो गई लेकिन इसका लाभ न तो आम जनता को दिया गया और न ही किसानों को जैसा कि सरकार कह रही है। सरकार ने अनुसार इथेनॉल प्रयोग से पर्यावरण बेहतर होगा, विदेशी मुद्रा बचेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। 

सरकार की सारी बातें ठीक हैं तो भी ई-20 पेट्रोल लाने से पहले गाड़ियों की डिजाइन इसके अनुसार बनाने की जरूरत थी। इसके बाद अगर सरकार विदेशी मुद्रा बच रही है और पेट्रोल सस्ता हुआ है तो इसका फायदा जनता को क्यों नहीं दिया गया। किसानों को भी अभी तक इसका कोई लाभ नहीं दिया गया है। जाहिर है सरकार ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं बरती और न ही जनता तो इसका फायदा हुआ जबकि उसे इससे नुकसान ही हुआ है। इसीलिए विपक्ष को सरकार पर हमले का मौका मिला है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!