Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हिस्से के साथ पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हिस्से के साथ पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी

अनित मिश्रा जाएंगे जेल, चंपत करेंगे प्रायश्चित

अनित मिश्रा जाएंगे जेल, चंपत करेंगे प्रायश्चित

लखनऊ, न्यूज प्लस। 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी एसआईटी चढ़ावा चोरी की जांच पूरी नहीं कर पायी है। सोमवार को वह मजबूरी में अंतरिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी लेकिन सरकार को फाइनल जांच रिपोर्ट कब मिलेगी अभी तय नहीं है। हां अब तक जांच से यह जरूर तय कि अनिल मिश्रा जेल जाएंगे और चंपत साफ बचेंगे, अब वह प्रायश्चित की तैयारी कर रहे हैं।

एसआईटी ने पहली अंतरिम जांच रिपोर्ट सात दिन में ही शासन को सौंप दी थी जिसके आधार पर एफआईआर हुई और पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद ही बड़ों को बचाने का खेल शुरू हो गया। एसआईटी को जांच करते एक माह पूरा हो गया, अब वह जांच के लिए और समय मांग रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है, 20 जुलाई को मामले में सुनवाई है। माना जा रहा है एसआईटी सरकार के बजाय सुप्रीम कोर्ट को दूसरी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी, फाइनल जांच रिपोर्ट सरकार को कब मिलेगी अभी यह तय नहीं है। सरकार की ओर से एसआईटी को कुछ दिन का समय और दियाजा सकता है, माना जा रहा है 25 जुलाई तक एसआईटी अपनी फाइनल रिपोर्ट दे सकती है।

सूत्रों के मुताबिक अब तक एसआईटी की जांच जहां तक पहुंची है, उसके अनुसार चंपत राय बंसल को सिर्फ लापरवाह और नाकाम करार देकर क्लीनचिट दे दी जाएगी। एसआईटी की जांच में अनिल मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को मुख्य रूप से दोषी माना गया है। यानी अनिल मिश्रा की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसी के साथ सरकार चाहेगी कि इस मामले का पटाक्षेप हो जाए और यह राजनीतिक मुद्दा अधिक दिनों तक न रह पाए।

इधर श्रीराम मंदिर के शुद्धीकरण के लिए लगातार वहां पूजापाठ और मंत्रों का जाप चल रहा है। इस बीच पता चला है कि चंपत राय भी प्रायश्चित करने के लिए चार माह की विशेष पूजा शूरू करने वाले हैं। इस बीच वह मंदिर परिसर में ही रहेंगे और पूजा-ध्यान करेंगे। उनकी चार माह तक लगातार मंदिर परिसर में मौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं, विपक्ष कह रहा है कि एसआईटी जांच के बाद पुलिस विवेचना भी इससे प्रभावित हो सकती है इसलिए उनको मंदिर परिसर से बाहर ही रहना चाहिए।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर