गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। ऐसे में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि ऐसे ड्रिंक्स की जरूरत होती है जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें। इसी वजह से लोग नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करते हैं।
नारियल पानी में क्या खास होता है
नारियल पानी को गर्मियों का सबसे अच्छा ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं। यह शरीर को जल्दी एनर्जी देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि ज्यादा पसीना आने या कमजोरी महसूस होने पर नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद होता है।
नींबू पानी के फायदे समझें
नींबू पानी भी गर्मियों में काफी लोकप्रिय है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। यह एक सस्ता और आसान विकल्प है, जिसे हर कोई आसानी से अपने डाइट में शामिल कर सकता है।
दोनों में क्या है सबसे बड़ा फर्क
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, इसलिए यह शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी जल्दी पूरी करता है। वहीं नींबू पानी ज्यादा तर रिफ्रेशमेंट और विटामिन देने का काम करता है। एक्सपर्ट के अनुसार अगर शरीर में कमजोरी या पानी की कमी ज्यादा हो, तो नारियल पानी बेहतर है, जबकि रोजाना के लिए नींबू पानी भी काफी अच्छा है।
कब कौन सा ड्रिंक पीना सही रहेगा
सुबह खाली पेट या मिड मॉर्निंग में इन दोनों ड्रिंक्स को पीना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है। दोपहर के समय, जब गर्मी ज्यादा होती है, तब नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि यह शरीर को तुरंत ठंडक और ताकत देता है।
सबसे अच्छा तरीका क्या है अपनाने का
एक्सपर्ट मानते हैं कि दोनों ड्रिंक्स को बदल-बदल कर पीना सबसे बेहतर तरीका है। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और हाइड्रेशन भी बना रहता है। अगर सही समय और मात्रा में इनका सेवन किया जाए, तो गर्मी के मौसम में कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
