Close Menu
    What's Hot

    हवा में विमान, अटकी यात्रियों की सांसें, फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश !

    June 17, 2025

    यूपी में आंधी-बिजली का कहर, 48 घंटे में 41 लोगों की मौत, इन जिलों मे अलर्ट

    June 17, 2025

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | महाकुंभ 2025 | कौन है महिला नागा साध्वी, क्या महाकुंभ में नागा साध्वी भी करती है शाही स्नान? जानें महत्व
    महाकुंभ 2025

    कौन है महिला नागा साध्वी, क्या महाकुंभ में नागा साध्वी भी करती है शाही स्नान? जानें महत्व

    VijayBy VijayDecember 30, 2024Updated:January 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 01 03T131424.363
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mahakumbh 2025: अगले साल 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होगा, ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला माना जाता है। जिससे में कुल 6 शाही स्नान होंगे, इस महाकुंभ में देश- विदेश से साधु संत स्नान करने आएंगे। हम अक्सर नागा साधुओं के शाही स्नान के बारे में सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे के पुरुष नागा साधु जैसे महिला नागा साध्वियां भी शाही स्नान करती हैं, आइए जानते हैं नागा साध्वियों के शाही स्नान का इतिहास।

    New Project 2025 01 03T131644.677

    महिला नागा साध्वियां वह साध्वी होती हैं जो संन्यास धारण कर कठिन तपस्या और साधना के मार्ग पर चलती हैं। ये साध्वी अपने सांसारिक जीवन को त्यागकर भगवान की भक्ति और साधना में लीन हो जाती हैं। नागा साधु और साध्वियों की पहचान उनके विशेष रूप से निर्वस्त्र या बहुत ही साधारण वस्त्र धारण करने, शरीर पर भभूत लगाने और कठिन जीवनशैली अपनाने से होती है। महिला नागा साध्वियां भी पुरुष नागा साधुओं की तरह अखाड़ों से जुड़ी होती हैं और उनके जीवन में धर्म और अध्यात्म का विशेष स्थान होता है।

    महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व

    महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ो श्रद्धालु और साधु-संत सम्मिलित होते हैं। इस महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान होंगे, शाही स्नान महाकुंभ का मुख्य आकर्षण होता है, जिसे बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शाही स्नान के दौरान गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भस्म लपेटे नागा साधु इस महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे।

    New Project 2025 01 03T131751.186

    महिला नागा साध्वियां और शाही स्नान
    हिंदू धर्म शास्त्रों में पुरुष नागा साधु के शाही स्नान के बार में मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाकुंभ के शाही स्नान में महिला नागा साधु भी हिस्सा लेती हैं। हालांकि, इनकी संख्या पुरुष नागा साधुओं की तुलना में कम होती है। महिला नागा साध्वियों का शाही स्नान भी उतना ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है जितना कि पुरुष नागा साधुओं का। ये साध्वियां अखाड़ों के अनुशासन और परंपराओं का पालन करते हुए शाही स्नान में हिस्सा लेती हैं।

    New Project 2025 01 03T131842.870

    यह आयोजन दर्शाता है कि अध्यात्म और भक्ति के मार्ग पर पुरुष और महिलाएं समान रूप से आगे बढ़ सकते हैं। उनका स्नान एक प्रेरणा का स्रोत बनता है और समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि महिलाएं भी कठिन तपस्या और साधना के मार्ग पर चल सकती हैं।

    आस्था, परंपराओं और अध्यात्म का प्रतीक
    महाकुंभ 2025 में कुल 6 शाही स्नान होंगे, जिनमें सभी अखाड़े और उनके साधु-संत हिस्सा लेंगे। महिला नागा साध्वियां भी अपने अखाड़ों के साथ पारंपरिक ढंग से संगम में स्नान करेंगी। यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपराओं और अध्यात्म का प्रतीक है, जो पूरे विश्व के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में महिला नागा साध्वियों के शाही स्नान का खास महत्व बताया गया है.

    New Project 2025 01 03T131920.851

    मान्यता अनुसार शाही स्नान में प्रमुख अखाड़ों की महिला नागा साध्वियों की शोभायात्रा निकलती है, इस दौरान महिला नागा साध्वियों के हाथों में उनके अखाड़ों के ध्वज, त्रिशूल, हथियार और चिमटा होता है. शोभायात्रा के बाद महिला नागा साध्वियां पवित्र नदियों के संगम में स्नान करती हैं।

    #femaleNagaSadhvi #mahakumbh #mahakumbh2025
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vijay

    Related Posts

    महाकुंभ मे एक नाव चलाने वाले परिवार ने 30 करोड़ रुपए की कमाई की, CM योगी की बात सुन सभी हैरान! देखे वीडियो

    March 6, 2025

    IITian बाबा Abhay Singh गिरफ्तार, गांजा को बताया भोलेनाथ का प्रसाद, केस दर्ज  

    March 3, 2025

    भव्य महाकुंभ का समापन, सीएम योगी ने संगम पर लगाई झाडू, मेले में आज भी भीड़

    February 27, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    हवा में विमान, अटकी यात्रियों की सांसें, फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश !

    June 17, 2025

    यूपी में आंधी-बिजली का कहर, 48 घंटे में 41 लोगों की मौत, इन जिलों मे अलर्ट

    June 17, 2025

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.