Close Menu
    What's Hot

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | खेल | Champions Trophy 2025: भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्मिथ का वनडे से संन्यास, फैंस हैरान
    खेल

    Champions Trophy 2025: भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्मिथ का वनडे से संन्यास, फैंस हैरान

    AnoopBy AnoopMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 03 05T140039.475
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने 4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। मंगलवार को टीम इंडिया ने 265 रन का टारगेट 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है

    New Project 2025 03 05T140331.232

    भारत से मिली हार के बाद टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने वनडे से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को मंगलवार को भारत के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे थे। 35 साल के स्मिथ ने भारत से हार के तुरंत बाद अपने साथियों को बता दिया था कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया है। वह टेस्ट मैच खेलते रहेंगे और टी-20 इंटरनेशनल में वह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

    स्मिथ ने अपने बयान में कहा- यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस यात्रा को साझा किया। अब लोगों के लिए 2027 के वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है।

    The great Steve Smith has called time on a superb ODI career 👏 pic.twitter.com/jsKDmVSG1h

    — Cricket Australia (@CricketAus) March 5, 2025

    स्मिथ ने कुल 170 वनडे खेले और 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.28 का और स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा। वनडे में उनकी बेस्ट पारी 164 रन की है। वनडे में उन्होंने 35 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। बता दें स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था।

    स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने 3 पारियों में 48.50 की औसत से 97 रन बनाए थे। 73 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। स्मिथ टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने टेस्ट में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। 116 टेस्ट की 206 पारियों में स्मिथ ने 56.75 की औसत से 10,271 रन बनाए हैं। 239 रन की पारी उनकी बेस्ट पारी रही है। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं। इनमें चार दोहरे शतक भी शामिल हैं। स्मिथ ने 67 टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 24.86 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS IND vs AUS semifinal smith
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    WTC Final: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद जीता ICC टूर्नामेंट का खिताब

    June 14, 2025

    Kanpur: JNT अण्डर-12 क्रिकेट लीग में Achintya टीम ने जीता खिताब, Liver Poll 49 रनों से हारी

    June 9, 2025

    RCB IPL 2026 के लिए बैन? 11 फैंस की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई करने की तैयार में BCCI

    June 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.