[Edited By: Admin]
Monday, 26th August , 2019 02:07 pmअपने बयानों और लेखनी की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली विश्वविख्यात लेखिका अरुंधति रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं। पाकिस्तान को लेकर दिए स्टेटमेंट की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अरुंधति रॉय ने अपने हाल ही में दिये एक बयान में दावा किया है कि पाकिस्तानी सरकार कभी भी अपने देश की जनता के खिलाफ अपनी सेना का इस्तेमाल नहीं करती है। बल्कि भारत कश्मीर को लेकर ऐसा कर रहा है। इस बयान को लेकर अरुंधति रॉय की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर #ArundhatiRoy टॉप ट्रेंड में है।
Tarek Fatah, जो कि एक इंडियन- कैनेडियन पत्रकार हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा है, अरुंधति रॉय ने दावा कर रही हैं कि पाकिस्तान ने अपनी सेना का इस्तेमाल अपनी जनता के लिये कभी नहीं किया। क्या ये अंधी और बहरी हो गई हैं। क्या 1971 में पाक सेना द्वारा बांग्लादेश नरसंहार में 3M की मौत नहीं हुई थी। क्या वह बलूचिस्तान की हालता से अनजान है? वह शाब्दिक रूप से पाकिस्तान आईएसआई ब्रीफिंग नोट पढ़ रही हैं।
एक यूजर ने लिखा है, लगता है कि पाकिस्तानी एजेंट लेखिका अरुंधति रॉय को इस्लामाबाद में अपने नये बॉस से फंड मिला है।
एक यूजर ने लिखा, सुनिए भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय कश्मीरियों, सिखों, दलितों और अन्य आदिवासी समुदायों के खिलाफ अपने स्वयं के लोगों के खिलाफ एक शाश्वत युद्ध में भारतीय राज्य के बारे में बता रही हैं?
एक यूजर ने लिखा है, लगता है कि पाकिस्तानी एजेंट लेखिका अरुंधति रॉय को इस्लामाबाद में अपने नये बॉस से फंड मिला है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, अरुंधति रॉय हमेशा अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की पोस्टर गर्ल रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, सुनिए भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय कश्मीरियों, सिखों, दलितों और अन्य आदिवासी समुदायों के खिलाफ अपने स्वयं के लोगों के खिलाफ एक शाश्वत युद्ध में भारतीय राज्य के बारे में बता रही हैं?
आप भी देखें कुछ ट्वीट