[Edited By: Vijay]
Tuesday, 1st December , 2020 11:35 amबॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार उदित नारायण बीते कई दशक से अपनी आवाज के जादू से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। हर उम्र के लोग उनके गानों के दिवाने हैं। उदित नारायण अपने रोमांटिक गानों के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी रुहानी आवाज का जादू बिखेरने वाले उदित नारायण का बर्थडे है। उदित आप अपने परिवार और फैंस साथ अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं आपको बात दें कि उदित का इस साल का उनका जन्मदिन अबतक की उनकी लाइफ का सबसे स्पेशल होने वाला है। क्योंकि आज ही के खास दिन पर उनके इकलौते बेटे आदित्य नारायण घोड़ी चढ़ने वाले हैं। उदित के जन्मदिन के मोके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातों के साथ उनके 5 सुपरहिट गानों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं...
सिंगर उदित नारायण का जन्म 1955 में एक ऐसे परिवार में हुआ था, जिसका नाता भारत और नेपाल दोनों से ही था। ये बात आज युवा शायद ही जानते होंगे कि उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत हिंदी गानों से नहीं बल्कि एक नेपाली फिल्म से की थी। वहीं जब वहां कुछ बात नहीं बनी तो उदित नारायण 1978 में मुंबई आ गए थे।
हिंदी फिल्म 'उन्नीस-बीस' से उदित नारायण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान मिली त आमिर खान की फिल्म के एक गाने के साथ। दरअसल, आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में उदित नारायण ने एक गाना गाया था- 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा....।' इसी गाने से उदित नारायण को रातों-रात स्टार बना दिया और इसी गाने की वजह से उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद वह एक के बाद एक सुपरहिट गानें देते चले गए।