[Edited By: Admin]
Tuesday, 4th June , 2019 03:13 pmफिल्म सुपर 30 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर अच्छा है। इस ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा है कि सभी सुपरहीरो कैप नहीं पहनते। एक आइडिया ही नेशन को बनाता है। लोग होते हैं जो आइडिया को एम्पॉवर करते हैं। ऐसी ही एक स्टोरी को भारत के हार्टलेंड से प्रस्तुत करने जा रहे हैं।
इस फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन के अलावा मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार उस समय खबरों में आए जब उनके पढ़ाए गए सभी 30 गरीब और जुझारू बच्चों ने आईआईटी जैसी परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया। आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित होकर फैंटम फिल्मस के बैनर तले आनंद कुमार के जीवन पर ये फिल्म बनी। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।
ऋतिक रोशन की यह फिल्म विवादों में रही है। फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर मी टू कैंपेन के दौरान पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस समय निर्माताओं द्वारा फिल्म से विकास को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हाल ही में जांच के बाद इन आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया है जिसके बाद फिर से वे फिल्म के बतौर डायरेक्टर बने हैं और पोस्टर पर उनका नाम भी शामिल कर लिया गया है। फिल्म सुपर 30 इस साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।