[Edited By: Admin]
Wednesday, 19th June , 2019 07:31 pmमुंबई में अभिनेताओं की जिंदगी कोई आम जिंदगी नहीं होती। शोहरत कमाने के लिए बॉलीवुड में कलाकारों को हर तरह के दौर से गुजरना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है चेतन राव का। चेतन ने हाल ही में रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'भारत' में नजर आए थे।
चेतन ने वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में भी एक्टिंग की है। इन दिनों तंगहाली से गुजर रहे चेतन को फूड कंपनी स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम भी करना पड़ रहा है। जब चेतन के पास काम नहीं होता तो वो स्विगी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है। पर्दे पर हुनर दिखाने की बजाय वो लोगों के घर-घर तक खाना पहुंचाता है।
चेतन की कहानी फिल्मी अंदाज में सामने आई है। दरअसल, वो एक एक्टर राजेश तैलंग के घर खाने की डिलीवरी करने पहुंचा। राजेश और चेतन ने वेब शो दिल्ली क्राइम में साथ काम किया था। ऐसे में जब राजेश ने चेतन को पहचाना तो उसके संघर्ष पर गर्व करने और उसकी कहानी सोशल मीडिया पर साझा की।