[Edited By: Admin]
Friday, 3rd May , 2019 10:12 pmबॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से ही अपना अलग अंदाज रखते हैं। वह इकलौते ही एक्टर होंगे जो अक्सर साइकिलिंग करने मुंबई की सड़कों पर उतर जाते हैं। गुजरे दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ। इंदौर से फिल्म 'दबंग 3' का पहला फेज खत्म कर सलमान इन दिनों मुंबई वापिस लौट चुके हैं। अब फिल्म की आगे की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में ही चल रही है। बीते दिन मुंबई की सड़कों पर सलमान खान का अलग ही नजारा मिला।