[Edited By: Admin]
Monday, 6th May , 2019 01:24 pmरूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय समय के मुताबिक कल देर रात एक विमान के आपातकालीन लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना की जांच कर रही टीम ने 41 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि विमान में कुल 78 यात्री सवार थे। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। जांच समिति ने बताया कि चालक दल के सदस्यों सहित विमान में 78 लोग सवार थे। विमान रूस के शहर मुर्मन्स्क के लिए उड़ान भर रहा था। जांचकर्ताओं से मिली सूचना के अनुसार 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, इनमें से 11 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने एक विशेष समिति को हादसे की जांच करने का आदेश दिये हैं।