Trending News

मुंबई ने चेन्नई को हराकर IPL 2019 के फाइनल में बनाई जगह

[Edited By: Admin]

Wednesday, 8th May , 2019 11:48 am

चेन्नई और मुंबई के बीच मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। सूर्यकुमार यादव (71) रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। चेन्नई के 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए।  लेकिन सूर्यकुमार और इशान किशन की 80 रनों की महत्वपूर्व साझेदारी की बदौलत मुंबई ने मैच आसानी से जीत लिया। 
मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार ने नाबाद 71 रन बनाए वहीं चेन्नई की तरफ से इमरान ताहिर ने 2 और हरभजन-चाहर ने 1-1 विकेट लिए।

IPL की गत चैम्पियन चेन्नई एक बार फिर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए सीजन 12 के क्वालीफायर में मुंबई का सामना करेगी। ये मैच चेन्नई के घरेलू चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें चेन्नई का हमेशा से जीत का दबदबा रहा है, लेकिन मुकाबला जब मुंबई से इस मैदान में होता है तो चेन्नई की टीम कमजोर नजर आती है। यही कारण है की साल 2010 के बाद से चेन्नई इस मैदान में मुंबई इंडियंस से जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस सीजन 2019 की बात करें तो चेन्नई को मुंबई के खिलाफ दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। आकड़ें तो मुंबई की तरफ है लेकिन थाला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई कभी भी पासा पलट सकती है।


Latest News

World News