[Edited By: Vijay]
Thursday, 6th January , 2022 04:40 pmबॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस के लिस्ट में शुमार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्ख़ियों में रहती है। मलाइका कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचती है तो कभी वह अपने वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा ने खुद अपना बेडरूम वीडियो फैंस के साथ साझा किया है और साथ ही उन्होंने गर्मजोशी के साथ नए साल का स्वागत किया
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका बिस्तर से सोकर उठती है और अंगड़ाइयां लेती हुई नजर आ रही है। मलाइका स्माइल भी करती हुई नजर आ रही है और ताजगी के साथ नए साल का स्वागत करती हुई दिखाई दी। वीडियो में मलाइका सामने देख रही है और उनकी हलकी स्माइल से लग रहा है कि उनके साथ कोई है?
वही फैंस को भी इस बात का डाउट है कि क्या मलाइका अरोड़ा न्यू ईयर के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ थी? क्योंकि अर्जुन कपूर क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर मलाइका के साथ नहीं रहेंगे, इस बात का पहले ही खुलासा हो चुका था।
लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपना वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद फैंस कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि मलाइका के इस वीडियो को पसंद भी किया जा रहा है तो कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। मलाइका ने बेडरूम वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘गुड मॉर्निंग 2022’
आपको बता दें कि, मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ बीकानेर पहुंचे हुए हैं। दरअसल अर्जुन कपूर को कोरोना हुआ है तो वही उनकी बहन अंशुला भी कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके चलते वह मलाइका अरोड़ा से दूर है। इसी के चलते सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर मलाइका के साथ कौन है?
बता दें, न्यू ईयर से पहले मलाइका अर्जुन के साथ मालदीव वेकेशन पर पहुंची थी जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। अर्जुन कपूर ने 4 दिसंबर को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन कपूर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा भी मलाइका और अर्जुन में सोशल मीडिया पर अपनी प्यार भरी कई तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें खूब पसंद किया गया था।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। आए दिन यह कपल एक साथ स्पॉट किया जाता है और इनकी प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।