[Edited By: Admin]
Monday, 6th May , 2019 12:49 pmलोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, पूनम सिन्हा, जयंत सिन्हा और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे कद्दावर नेताओं की किस्मत EVM में कैद होगी। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। इस सीट से उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और समाजवादी पार्टी की लखनऊ सीट से उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है। बता दें कि राजनाथ सिंह पिछली बार भी यूपी की राजधानी से चुने गए थे। वहीं मतदान के बाद राजनात सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लिए गठबंधन कोई चुनौती नहीं है, देशभर में बीजेपी भारी बहुमत से वापस आयोगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं बसपा प्रमुख मायावती लखनऊ में वोट डालने पहुंचीं। इस बार यूपी में सपा और बसपा साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद मायावती ने कहा कि, जनहित में मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करें। लोग घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी जयपुर में अपनी पत्नी गायत्री राठौड़ के साथ वोट डाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा ने झारखंड के हजारीबाग में वोट डाला। यहां से उनके बेटे जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू और सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के खिलाफ मैदान में हैं।