Trending News

जानिए पानी पीने के फायदों के बारे में

[Edited By: Admin]

Friday, 31st May , 2019 05:50 pm

पानी आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये जानकर आपको भी हैरानी होगी।  शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में पानी की अहम भूमिका होती है। मानव शरीर में पानी की मात्रा 50-60 प्रतिशत होती है। पानी शरीर के अंगों और ऊतकों की रक्षा करता है। साथ ही कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है।

अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं तो आपके लिए पानी पीना फायदेमंद होगा। बता दें, शरीर में डीहाइड्रेशन होने से भी थकावट महसूस होती है. इसलिए सही मात्रा में पानी पीना आपके लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा समय-समय पर पानी पीने से शरीर में ज्यादा अच्छी तरह से ब्लड सर्कुलेशन होता है। साथ ही इससे ब्लड के जरिए शरीर के सेल्स में बेहतर तरीके से ऑक्सीजन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं।

मस्तिष्क के लगभग 70 से 80 फीसदी टीश्यूज पानी से बने हैं. डीहाइड्रेशन होने पर शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी तनाव महसूस करता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। कम पानी पीने से स्किन पर जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

वहीं, सही मात्रा में पानी पीने से स्किन सेल्स हाइड्रेटेड रहते हैं, जिससे चेहरे पर ज्यादा लंबे समय तक ग्लो बरकरार रहता है। इसके अलावा पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरह से होता है, जो चेहरे पर निखार और ग्लो लाता है। पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में कारगर साबित होता है। पानी शरीर से गंदगी को निकालने में मदद करता है। जब आप डीहाइड्रेट होते हैं तो शरीर सारा पानी सोक लेता है, जिससे कोलोन सूख जाते हैं और इस वजह से शरीर से गंदगी निकल नहीं पाती है। ये कई बीमारियों को जन्म देने का काम करता है।  अच्छी सेहत के लिए पानी बेहद जरूरी होता है। आपको कितना पानी पीना चाहिए यह आपके शरीर के साइज, एक्टिविटी, मौसम और आपकी सेहत पर निर्भर करता है। सामान्यत: एक दिन में 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।

 

Latest News

World News