Trending News

अच्छी सेहत के लिए हंसना भी है जरूरी

[Edited By: Admin]

Monday, 6th May , 2019 05:34 pm

खुश रहना और हंसना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर और दिमाग को रिलेक्स करता है। हंसने से तनाव भी कम होता है, साथ ही करीब 45 मिनट के लिए मांसपेशियां रिलेक्स हो जाती हैं, जिससे आप खुद को फ्रेश महसूस करते हैं।

हंसने से नींद बेहतर आती है। रात को सोने से पहले खुलकर हंसने से बैचेनी और तनाव दोनों ही कम होते हैं, जिससे एक थकान भरे दिन के बाद नींद अच्छी आती है।

हंसने से एंटीबॉडी बनाने वाली कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। वहीं, इम्यून सिस्टम मजबूत होने से कई प्रकार की एलर्जी और इंफेक्शन से भी सुरक्षित रहा जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खुलकर हंसना चेहरे के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज होती है। हंसते समय चेहरे की करीब 15 मांसपेशियां एक साथ आती हैं, जिससे चेहरे की रौनक बढ़ जाती है. हंसने से चेहरे की मांसपेशियों में ब्लड सर्क्युलेशन भी बेहतर तरीके से होता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है और आप ज्यादा यंग और अट्रैक्टिव दिखने लगते हैं।

हंसने से दिल सेहतमंद रहता है। खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता हैं, जो हार्ट पंपिग रेट को ठीक रखने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और दिल की कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

Latest News

World News