[Edited By: Admin]
Monday, 1st July , 2019 07:52 pmवर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी इस पर सस्पेंस और गहराता जा रहा है। भारत को रविवार (30 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत की इस हार से पाकिस्तान की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सेमीफाइनल में उनके पहुंचने का रास्ता अब कुछ मुश्किल होता नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, जबकि बाकी तीन स्थान के लिए भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच जंग जारी है।
टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ अभी दो मैच और खेलने हैं और ऐसे में वो अगर एक मैच भी जीतता है, तो सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। पाकिस्तान के 9 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट काफी खराब है। पाकिस्तान के खाते में भी महज एक मैच बचा है। बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी उनका सेमीफाइनल का रास्ता साफ नहीं होगा।
बांग्लादेश से जीतने के बाद भी पाकिस्तान के खाते में 11 ही प्वॉइंट्स होंगे और अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड से जीत जाता है तो उसके 12 प्वॉइंट्स हो जाएंगे और ऐसे में पाकिस्तान का बाहर होना तय हो जाएगा।
प्वॉइंट टेबल -
पोजिशन | टीम | मैच | जीते | हारे | नतीजा नहीं | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 14 | +1.000 |
2 | भारत | 7 | 5 | 0 | 1 | 11 | +0.854 |
3 | न्यूजीलैंड | 8 | 5 | 2 | 1 | 11 | +0.572 |
4 | इंग्लैंड | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +1.000 |
5 | पाकिस्तान | 8 | 4 | 3 | 1 | 9 | -0.792 |
6 | बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 1 | 7 | -0.133 |
7 | श्रीलंका | 7 | 2 | 3 | 2 | 6 | -1.186 |
8 | दक्षिण अफ्रीका | 8 | 2 | 5 | 1 | 5 | -0.080 |
9 | वेस्टइंडीज | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.320 |
10 | अफगानिस्तान | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | -1.418 |