[Edited By: Vijay]
Monday, 30th November , 2020 02:30 pmडेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं जाती है। फैशन की जब भी बात आती है तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा ही इंस्पिरेशन के तौर पर देखी जाती हैं। चाहे रेड कारपेट लुक हो या नार्मल एयरपोर्ट लुक हो, फैशन के मामलें में उनकी ऑउटफिट बेस्ट होती है। सर्दियां हो या गर्मियां, डेनिम जैकेट हो या डेनिम टी-शर्ट बेस्ट कम्फर्ट देती हैं। दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट व अन्य का हमें अक्सर डेनिम जैकेट लुक दिख जाता है। चलिए देखते हैं कैसे आप डेनिम जैकेट अलग-अलग तरीकों से पहन सकते हैं।
View this post on Instagram
अगर आप ओवर-साइज कपड़ो का शौक रखती हैं तो अनुष्का शर्मा के इस वाले लुक को फॉलो कर सकती हैं। अनुष्का ने इसमें सफेद जीन्स, काले रंग का क्रॉप टॉप और ओवरसाइज डेनिम जैकेट पहनी है।
View this post on Instagram
अगर आप डेनिम के दूसरे कलर्स पहनना पसंद करते हैं तो दीपिका पादुकोण के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें उन्होंने ओवरसाइज व्हाइट डेनिम जैकेट पहनी है। इसके साथ ग्राफिक्स वाली व्हाइट स्कर्ट को मैच किया है। आप भी इस ड्रेस के साथ हील्स पहनकर और नार्मल घड़ी पहनकर केशुअल लुक में भी काफी सुंदर दिखेंगी।
View this post on Instagram
करीना कपूर कई अलग-अलग तरीकों से डेनिम ऑउटफिट स्टाइल करना पसंद करती हैं। इसमें उन्होंने क्लासिक जीन्स और डेनिम शर्ट पहनी है। इसके सर्च उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है ताकि इससे रफ-एंड-टफ लुक आए।
अगर आप भी डेनिम कपड़ा पसंद करती हैं लेकिन जैकेट के अलावा कोई दूसरा लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आप करीना के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप इसमें टॉप और जीन्स का एक रंग रख सकती हैं, इससे वह जम्पसूट वाला लुक भी देगा।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने इसमें ब्लू डेनिम जम्पसूट को मैचिंग जैकेट के साथ स्टाइल किया है। अगर आप अपनी ऑउटफिट में थोड़ा फंकी लुक लाना चाहती हैं तो आप इसके साथ हाफ बन एंड हाफ पोनी टेल बना सकती हैं।