[Edited By: Admin]
Friday, 3rd May , 2019 10:12 pmअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगातार एक साथ देखे जा रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन मलाइका के साथ एयरपोर्ट पर उस वक्त भी देखे गए जब वह मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आई थीं। इन सब के बीच इन दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि यह दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब जून में शादी की खबरें आ रही हैं। हालांकि इसे लेकर कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इस बीच अर्जुन कपूर ने पहली बार मलाइका को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने मलाइका और अपने बारे में खुलकर बात की। साथ ही कहा कि वह उनके लिए बहुत खास हैं।