[Edited By: Admin]
Wednesday, 27th November , 2019 01:00 pmपॉजिटिव - धन-धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसलिए आर्थिक इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर सकते हैं। यदि आप कार्यक्षेत्र में इन्वेस्ट करने का प्रयास करें तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। दोस्तों का साथ राहत देगा। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है।
लव - आप महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
व्यवसाय - किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। अन्यथा किसी भी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य - पेट से संबंधित किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही हृदय से संबंधित कोई विकार भी उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7