Trending News

अरब राष्ट्र ट्यूनेशिया में प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 65 लोगों की मौत

[Edited By: Admin]

Saturday, 11th May , 2019 01:14 pm

उत्तरी अफ़्रीक़ा महाद्वीप के अरब राष्ट्र ट्यूनेशिया के तट पर भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से उसमें सवार अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या कम से कम 65 बताई जा रही है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) द्वारा दी गई है। यूएनएचसीआर ने बयान जारी कर कहा कि नाव डूबने के बाद 16 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया है। यह बेहद ही भयानक हादसा है। 

इंटरनेश्नल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने ट्वीट कर कहा, "अभी तक केवल चार शव बरामद किए गए हैं, जांच अभियान जारी है।" ट्यूनेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी का कहना है कि नाव में करीब 70 शरणार्थी और प्रवासी मौजूद थे। मछली पकड़ने वाली नाव से जिंदा बच पाए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

आईओएम का कहना है कि ये नाव लीबिया से आ रही थी, जहां प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच एक बार फिर से राजधानी त्रिपोली में भयानक युद्ध शुरू हो गया है। वहीं आईओएम का ये भी कहना है कि नाव में बांग्लादेशी, मोरक्को और अन्य देशों के लोग भी सवार थे।

Latest News

World News