[Edited By: Admin]
Monday, 13th May , 2019 11:26 amलोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 63.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 80.35 फीसदी और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 54.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। छठे चरण के मतदान में बिहार में आठ सीटों पर 55.36%, हरियाणा की सभी दस सीटों पर 62%, दिल्ली की सभी सात सीटों पर 55.51%, झारखंड की चार सीटों पर 64.46%, मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर 60.30%, उत्तर प्रदेश की चौदह सीटों पर 54.29% और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 80.35% मतदान हुआ।